झारखण्ड

बरगड्डा पंचायत में झामुमो पंचायत समिति का किया गया गठन, विकास यादव बने अध्यक्ष व सचिव सुधीर राणा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Aira News Network : State Head

कटकमसांडी (हजारीबाग) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के समिति गठन को लेकर बरगड्डा पंचायत में एक अंतिम बैठक राजेंद्र माली की अध्यक्षता में की गई। बैठक मे सर्वसम्मति से विकास कुमार यादव को अध्यक्ष व सुधीर राणा को सचिव पद पर मनोनीत किया गया। वहीं गौतम माली को कोषाध्यक्ष, अनीता देवी को उपाध्यक्ष, रितु देवी को संयुक्त सचिव व मजहर अंसारी को संगठन सचिव बनाया गया। संगठन जबकि कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य में बालेश्वर प्रसाद मेहता, संदीप राम, किशोर माली, राजेश यादव, मुकेश साव, सरिता देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, द्रौपदी देवी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, सोनम देवी, कुसुम देवी, रजनी देवी, ममता देवी, राधा देवी, रेणु देवी सहित दर्जनों का नाम शामिल किया गया। बैठक का संचालन झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह कटकमसांडी झामुमो मुख्य संयोजक राजा मोहम्मद ने किया। मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि सह झामुमो के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नईम राही व संयोजक मंडली सदस्य सरयू प्रसाद मेहता ने नवचयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दिया और झामुमो को जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने की सलाह दी। साथ ही पंचायत क्षेत्र में संगठन विस्तार कर झारखंड मुक्ति मोर्चा को पंचायत स्तर पर मजबूती प्रदान कर लोगों को हेमंत सरकार की उपलब्धियों को बताने एवं आगामी 10 जनवरी को कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में पूर्व आयोजित झामुमो सम्मेलन मे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करने की अपील की गई।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button