उत्तराखंड
जसपुर में 5 वर्षीय नर तेंदुए की वाहन से टकराने पर मौत
जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,जसपुर। हाइवे पर अवाहन की चपेट में आने से एक नर गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया।
आज सुबह कोतवाली छेत्र के धर्मपुर गांव के पास फोरलेन पर एक गुलदार मृत पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर आए वन क्षेत्र अधिकारी काशीपुर देवेंदू राजवर और वनकर्मी मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन क्षेत्र अधिकारी देवेंदू रजवार ने बताया कि गुलदार की उम्र पांच वर्ष और वह नर था। गुलदार की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हादसे में मौत होना पाया गया है।


















