उत्तराखंड

रंगदारी और 307 में वांछित भाजपा नेता और उसके पुत्र की संपत्ति हुई कुर्क

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,(रिजवान अहसन ),,,,रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में फायरिंग कर एक व्यापारी को 40 लाख की रंगदारी के लिए धमकाने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी उद्यमी पिता-पुत्र की पुलिस ने संपत्ती कुर्क कर ली है। आरोपियों के आवास से कीमती सामान पहले ही हटाया जा चुका था। पुलिस ने दरवाजे और खिड़किया निकालकर कुर्की की औपचारिकता पूरी कर ली गयी।
5 अक्तूबर को स्टेशन रोड निवासी लोहा व्यापारी प्रतीक अग्रवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उद्यमी अनूप अग्रवाल ने कुछ दिन पूर्व एक वीडियो दिखाकर उससे 40 लाख रुपये की मांग की।
इसके बाद 22 अक्तूबर की रात रामलीला मैदान में अनूप अग्रवाल, उसके पुत्र अमोल, मनदीप, क्षितिज और राजू बाजवा समेत 15-20 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और रंगदारी की मांग करते हुए फायरिंग भी की। पुलिस को इस केस में उद्यमी अनूप अग्रवाल और उसके बेटे अमोल की तलाश है। बीती चार जनवरी को नैनीताल हाईकोर्ट से भी दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त हो चुकी है।
इसी दिन एसीजेएम कोर्ट ने आरोपी अनूप और उसके पुत्र अमोल के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया। शनिवार को कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस फोर्स के साथ कुर्की आदेश की तामील के लिए आरोपियों के अलीगंज रोड पर रोजडेल स्थित आवास पर पहुंचे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button