देहरादून-उत्तराखण्ड़

क्रिकेट स्टार विराट कोहली के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड,,सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज़ विराट कोहली और उनकी बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले आरोपी सानिध्य भट्ट द्वारा सोशल मीडिया पर विराट कोहली और उनकी सुपुत्री पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट की गई जिस पर राष्ट्रीय महिला आयोग को अध्यक्ष रेखा शर्मा और नई दिल्ली की कमीशन फॉर वूमेन की लीगल काउंसलर अनन्या सिंह ने ई- मेल के जरिए शिकायत की थी। वहीं जांच के बाद पता चला कि यह मामला देहरादून के रायपुर क्षेत्र के निवासी सानिध्य भट्ट से जुड़ा है जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बात को लेकर सीओ रायपुर अभिनय चौधरी ने कहा कि आरोपी पर आईपीसी, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं, विकलांगों और किन्नर समाज के लोगों पर लंबे समय तक आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता था और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button