स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

स्योहारा मे लगातार चोरी की घटना से जनता में दहशत-बड़ी घटनाओं के बाद भी खुलासा करने में पुलिस असमर्थ!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा।अगर बात नगर व क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं की की जाए तो चोरों का आतंक यहां चरम पर चल रहा है,चोरी की कई बड़ी घटनाओं के बाद भी आज तक किसी भी चोरी का खुलासा करने में पुलिस असमर्थ ही साबित हुई है जिसका फायदा चोर जमकर उठाते हुए लाखो पर हाथ साफ कर रहे हैं,ताजी घटना के मुताबिक यहां मोहल्ला उस्मान नगर में चोरों ने बंद पड़े मकान से लाखो की नकदी व बीस तोला सोना चुरा डाला जिसकी तहरीर देते हुए मकान स्वामी रिजवान पुत्र लुकमान ने बताया कि रिजवान गत 10 नवम्बर को वो अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रामपुर गया था जहां 15 नवंबर यानी कल उसे सूचना मिली की उसके घर का ताला टूटा हुआ है जब रिजवान ने घर आकर देखा तो उसके पुत्र की शादी के लिए रखा लगभग 20 तोला सोना और 5 लाख की नकदी गायब थी जिसको चोर चुरा ले गए पीड़ित ने पुलिस से सामान बरामद कराने की गुहार लगाई है जबकि पुलिस तो अभी कई चोरी की घटनाओं का खुलासा नही कर पाया है यहां तक कि एक घटना के सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखने के बावजूद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं.जबकि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में खोफ का माहोल बना हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने बताया कि घटना संज्ञान में है लेकिन घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही हैं जांच के बाद नुकसान का अनुमान लगाया जायेगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button