ब्रेकिंग न्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

घर में डकैती,महिला से दुष्कर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

घर में डकैती,महिला से दुष्कर्म
रिपोर्ट।अमीन अहमद

बिजनोर– ।। नगीना देहात इलाके में आज उस वक्त बड़ी घटना प्रकाश में है जब क्षेत्र के हार्डवेयर और पेंट के थोक कारोबारी के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने तांडव मचाते हुए घर में अकेला पाकर व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाते हुए सामुहिक दुष्कर्म किया और जलती सिगरेट से भी दागा।

फिर बदमाशों ने घर में डकैती डाली । पीड़िता को बेहोशी की हालत में कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा मच गया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमो का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

वियो।।दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र के रायपुर सादात गांव का है जंहा के रहने वाले एक पेंट हार्डवेयर के थोक विक्रेता ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया की।बताया कि वह अपनी मां और बच्चों के साथ मंगलवार की शाम दवाई लेने के लिए धामपुर गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। तहरीर में वयापारी का आरोप है कि शाम साढ़े सात बजे हथियारबंद पांच बदमाश पड़ोसी की छत से होते उसके घर में घुसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। एक कपड़े से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद होश आया तो महिला को बांध दिया गया, बदमाशों ने सामने बैठकर सिगरेट पी, साथ ही जलती हुई सिगरेट से महिला के हाथ को दाग दिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

इसी दौरान बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़े, जो ताले नहीं टूट सके उन्हें कटर से काटकर 25 तोला सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी की डकैती डाली। बदमाश फरार होते समय एक स्कूटी, एक एलइडी भी लूट कर ले गए।

वियो।।वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कल देर शाम केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई।
वंही इस मामले में एसपी ग्रामीण राम अर्ज का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है।महिला को मेड़किल परीक्षण के भेजा गया है घटना के खुलासे के लिए तीन टीमो को गठन किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बाइट एसपी ग्रमीण राम अर्ज बिजनौर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button