कक्षा 9 की 14 वर्षीय छात्रा ने बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में फांसी लगा की आत्महत्या
देहरादून/उत्तराखंड (रिजवान अहसन) यहां एक बोर्डिंग स्कूल में 9th कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी वाणी ने बाथरूम में गर्म पट्टी की सहायता से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसकी आत्महत्या का कारण पारिवारिक परिस्थितियों से परेशान होकर लिखना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर स्थित दून गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली गाजियाबाद निवासी 14 वर्षीय वाणी पुत्री बबिता 9th कक्षा की छात्रा ने सोमवार की रात बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने शरीर पर बांधने वाली गरम पट्टी से फंदा बनाया था।
पुलिस को मृतक छात्रा के कमरे से मृतका द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मां के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी बताई जा रही हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, छात्रा की मां ने मौखिक रूप से स्कूल प्रबंधन पर कुछ आरोप लगाए हैं। फिलहाल परिजनों की तरफ से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है ।
फिलहाल पुलिस मृतक छात्रा के सुसाइड नॉट के आधार पर इसे पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर की गई आत्महत्या करना मान रही है। मृतक छात्रा की मां अपने पति से अलग रहती हैं और एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और वही उसके लिए खर्च आदि हॉस्टल में भेजती थीं।


















