असम/गुवाहाटी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी असम के शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित शिलान्यास समारोह में रहे उपस्थित ।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी असम के शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित शिलान्यास समारोह में रहे उपस्थित ।

पंकज नाथ, असम, 1 नवंबर :

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कल मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित शिलान्यास संस्थापन कार्यक्रम में राज्य की कुल 26 सड़कों की आधारशिला रखी৷ शिलान्यास की संस्थापना करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मेने 40 साल के राजनीतिक जीवन में घोषित हर वादे को पूरा किया गया है और आज भी घोषित हर वादे को पूरा किया जाएगा- मैंने जो भी कहा है, उसे पूरा करूंगा। ” , केंद्र सरकार कल घोषित इन नए 26 सड़क के विकास पर लगभग 17,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष कुछ विशेष प्रस्ताव रखे। इसके अनुसार 4 लेनयुक्त तेजपुर बाइहटा रोड, काजीरंगा का 32 किमी का एलाभेटर, गुवाहाटी में रिंग रोड और कामाख्या स्टेशन से मंदिर को जोड़ने वाला रोपवे बनाने का प्रस्ताव था । केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दिए गए इन प्रस्तावों को बड़ी रुचि के साथ सुनें ओर इसके मान्यता दी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दिया गया हर प्रस्ताव उचित है। इसलिए हर प्रस्ताव को स्वीकार करके केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी घोषणा की कि वह जनवरी तक 25,000 करोड़ रुपये की आधारशिला रखने के लिए तैयार होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कल मंगलवार को 26 राष्ट्रीय राजमार्गों पर आधारशिला रखने के साथ ही कलियाभोमोरा पुल का भी उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी और राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल भीके सिंह, राज्य सरकार के कई मंत्री और अधिकारी कल के शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित थे।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button