मा0 महापौर ने रामनगर जोन में की जन सुनवाई

नकीं हैदर दानिश
मा0 महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा ने आज रामनगर जोन में जन चौपाल की गयी, जिसके अन्तर्गत रामनगर जोन के अन्तर्गत नागरिकों से सम्बन्धित मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में सुनवाई की गयी। जन चौपाल में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसके अन्तर्गत उपस्थित नागरिकों के द्वारा नव सृजित रामनगर जोन के अन्तर्गत स्थित पार्क बनवाये जाने, सड़कों व गलियों के मरम्मत कराये जाने हेतु अवगत कराया गया, जिस पर मा0 महापौर जी के द्वारा जन चौपाल में उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साफ-सफाई एवं डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने के सम्बन्ध में मा0 महापौर जी ने ज़ोनल स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ नागरिकों के द्वारा मार्ग प्रकाश की आवश्यकता व मरम्मत कराये जाने हेतु अवगत कराया गया, जिस पर मा0 महापौर ने आलोक विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियन्ता को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। जन चौपाल में उपस्थित कई नागरिकों के द्वारा रामनगर में सीवर व पेयजल की व्यवस्था हेतु बताया गया, जिस पर मा0 महापौर ने अधिशासी अभियंता जलकल को निर्देशित किया गया कि रामनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यकता के दृष्टिगत प्रस्ताव प्रस्तुत करें तथा वर्तमान में दी जा रही सुविधाओं में सुधार करें।
नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा जन चौपाल शुरू होने से पहले रामनगर जोन पहुॅच कर जोन कार्यालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा रामनगर जोन में सभी कार्यालय पटल का निरीक्षण किया गया तथा परिसर में पड़े स्क्रैप सामानों को हटाये जाने व खराब पड़े वाहनों की मरम्मत कराये जाने हेतु प्रभारी अधिकारी परिवहन को निर्देशित किया गया।
जन चौपाल में मा0 महापौर जी के साथ नगर आयुक्त श्री अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त श्री सुमित कुमार, प्रभारी अधिकारी परिवहन श्री कपिश बुधेलिया, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी कु0 शिखा मौर्या, अधिशासी अभियन्ता, जलकल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


















