असम/गुवाहाटी

मांग में सिंदूर, हाथों में पूजा की थाली सोलह श्रृंगार से सजकर महिलाओं ने मनाई करवा चौथ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पूरे देश के साथ साथ असम में भी मनाया गया करवा चौथ का त्योहार।

मांग में सिंदूर, हाथों में पूजा की थाली सोलह श्रृंगार से सजाकर महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया।शहर की श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मैं समाज के महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया और अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की। इसके अलावा शहर भर में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया और अपने घरों में कहानी सुनी। ध्यान देने योग्य है कि अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।

HALIMA BEGUM

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button