थाना कपसेठी पुलिस ने जुआ खेल रहे 07 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, कब्जे से 200030/- रुपये नकद, 16 अदद ताश की गड्डी, 10 अदद मोबाइल फोन, 03 अदद बाइक बरामद।

नकीं हैदर दानिश
वाराणसी । श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22/23.10.2023 की रात्रि में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा त्यौहार के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम-उपरवार निवासी विनोद कुमार के मकान में जुआ खेल रहे 1.विकास कुमार सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह, 2.वीरू उर्फ अनुराग सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह, 3.संतोष कुमार सिंह पुत्र स्व0सुरेश सिंह, 4.सतीश सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 5.शनी सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह, 6.रामसिंह पुत्र नारायण सिंह, 7.विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र प्रकाश पाण्डेय, को पकड़कर कब्जे से माल फड़ के 200030/- रूपये नकद, 16 अदद ताश की गड्डी, 10 अदद मोबाइल फोन, 03 अदद दो पहिया वाहन, 02 अदद कलाई घड़ी व पर्स जिसमें डेबिट कार्ड,आधार कार्ड,पैन कार्ड है बरामद हुआ ।


















