उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपदीय महिला पुलिसकर्मी/शक्ति दीदी एवं पुलिस बल के अधिकारीगण द्वारा मिशन शक्ति फेज 4.0 जागरूकता अभियान के क्रम में गांव/कस्बा सहित अऩ्य सार्वजनिक स्थानो पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन के साथ-साथ लैंगिक समानता, उनके अधिकारों एवं शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में किया जा रहा जागरूक—

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्रि/दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज 4.0 का शुभारम्भ किया गया है । जिसके तहत महिला बीट आरक्षी/शक्ति दीदी, महिला हेल्प डेस्क सहित पुलिस अधिकारीगण द्वारा क्षेत्र में गांवों, कस्बों एवं स्कूल/कॉलेज सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृहद् स्तर पर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । आज दिनांकः24.10.2023 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की महिला बीट पुलिस/शक्ति दीदी, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल/कॉलेज/कोचिंग संस्थानों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल/जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र/ ग्राम पंचायत/ वार्ड / मोहल्ला के दुर्गा पूजा पाण्डालों में जाकर पीए सिस्टम/स्क्रीन व मिशन शक्ति थीम सांग(जिंगल) के माध्यम से लघु फिल्म, नाटक, नुक्कड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में तथा साथ ही साथ जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूलों/कॉलेज में साइबर जागरुकता के सम्बन्ध में साइबर हेल्प डेस्क सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराधों के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन-1930 की उपयोगिता सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button