स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े डेयरी से हुई लाखो की चोरी के बाद फैली सनसनी

दिनदहाड़े डेयरी से हुई लाखो की चोरी के बाद फैली सनसनी
स्योहारा ।आज सुबह नगर व पुलिस महकमे में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित अल्लु डेयरी से साढ़े तीन लाख रु की चोरों हो गयी,
प्राप्त समाचार के अनुसार अल्लु डेयरी स्वामी नईम अहमद पुत्र नसीम अहमद ने बताया कि उसकी ठाकुरद्वारा मार्ग पर अल्लु डेयरी के नाम से दुकान है जिस पर आज सुबह 11.48 बजे दो बाइक सवार आये और उसके गल्ले में रखे साढ़े तीन लाख रु लेकर फरार हो गया पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वो बस कुछ देर को अंदर गया था इसी बीच घटना हो गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नईम से जानकारी लेते हुए गहनता से मामले की छानबीन शुरू करते हुए आरोपियों को पकड़ने की मुहिम तेज़ कर दी है।


















