प्रोफेसर के० के० पाण्डेय ओरलैंड – अमेरिका आमंत्रित

प्रो० के० के० पाण्डेय, विभागाध्यक्ष संज्ञाहरणविभाग, आयुर्वेद संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय को ओरलैंडो फ्लोरिडा अमेरिका में नेशनल कांसार्टियम आयुर्वेद मेडिसिन द्वारा आयोजित दिनांक 27- 29 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मेगा कॉन्फ्रेंस में अतिथि व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है।
प्रो० के० के० पाण्डेय वहां संज्ञाहरण एवं वेदनाशमन के क्षेत्र में आयुर्वेद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर अपना व्याख्यान देंगे। ज्ञात हो कि प्रो. पाण्डेय अभी सितंबर में प्राग- यूरोप में इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडीशनल कॉम्प्लीमेंट एवं इंडीजिनस मेडिसन संस्थान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा मार्च 2023 में नीदरलैंड तथा काठमांडू नेपाल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी वेदनाशमन के क्षेत्र में विशेषकर कैंसर चिकित्सा में आयुर्वेद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा उसकी उपयोगिता पर अपना अतिथि व्याख्यान दे चुके हैं।
वर्तमान में प्रो. के. के. पाण्डेय काशी हिन्दू विश्वविद्यालयमें कार्यरत देश के वेदनाहर क्षेत्र में संस्थागत एकमात्र वरिष्ठतम आयुर्वेद चिकित्सक हैं जो संज्ञाहरण- वेदनाहर तथा कैंसर रोग की उपशामी चिकित्सा द्वारा आयुर्वेद की विधा में अनुसन्धान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में विगत ३५ वर्षों से अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं।


















