देवरिया पार्ट – 2 बनने से बचा वाराणसी का केशरीपुर गांव
पुलिस के सामने दबंगों ने की जबरदस्त मारपीट।।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।।
रिंकू सिंह अधिवक्ता के छोटे भाई व उनके साथियों को बदंगो ने मारपीट कर किया लहुलुहान।।
दबंगों के आगे बेबस नज़र आई वाराणसी पुलिस।।
भागते दिखी पुलिस दबंग चलाते रहें ईंट पत्थर।।
इस मारपीट में कई लोग हुए घायल ।।
मामला रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर गांव का है. जहां कुछ दबंगों द्वारा रास्ते के लिए बेची गई जमीन पर दुबारा जबरन कब्जा किया जा रहा था।।
सूत्रों के मुताबिक केशरिपुर निवासी महामणि त्रिपाठी ने अपनी जमीन 20 वर्ष पहले ही बेच दी थी ।।
आज अपने प्लाट पर प्लाटिंग करा रहे थे रिंकू सिंह के भाई विक्की सिंह तभी महामणि त्रिपाठी अपने लड़को प्रभाकर तथा अनुपम व कुछ भाड़े के बदमाशों को लेकर प्लाट पर पहुंचा। और जबरी रास्ते की बेची हुई जमीन पर दुबारा कब्जा करने लगा जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया
विरोध करने पर महामणि त्रिपाठी के लड़कों व बदमाशों ने उन सभी पर जानलेवा हमला कर दिया ।।
हमले में निक्की सिंह, सिंटू सिंह उर्फ विवेक, नन्हू सिंह, सुजीत यादव, शिव शंकर सिंह आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।।
घायलों ने रोहनिया थाने पहुंचकर लिखित तहरीर
दी।।
कुछ घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भेज दिया गया है।।
जिसपर रोहनिया थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए जानलेवा हमला करने वाले महामणि त्रिपाठी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।।


















