नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

यातायात नियमों का पालन करने के लिए कर रहे हैं जागरूक।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

यातायात नियमों का पालन करने के लिए कर रहे हैं जागरूक।

हेलमेट न लगने वाले को किया जा रहे हैं चालान फोर व्हीलर वालों को सील बंद लगाने की दी गयी हिदायत।

नजीबाबाद-। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के द्वारा शानदार क़ानून व्यवस्था को तो अमलीजामा पहनाया हुआ है साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गभीर बने हुए हैं। लगातार अपने कप्तान के नेतृत्व में यातायात के नियमों का पालन कराने व लोगो को जागरूकता करते हुए नजर आ रहे हैं सोमवार को इसी क्रम में नजीबाबाद में यातायात पुलिस यातायात नियमों का पालन करने के लिए तथा आम जनमानस को जागरूक करने के लिए एस आई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ उतरे सड़क पर।
वही यातायात दरोगा प्रदीप कुमार ने फोर व्हीलर वालों को जागरुक करते हुए कहा सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें अगर सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर होगा अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो एयरबैग नहीं खुलेगा इससे आपकी जान जा सकती है वही टू व्हीलर वालों का जागरुक करते हुए हेलमेट का महत्व बताया अधिकांश सर पर चोट लगने से ही मृत्यु होती है इसलिए हेलमेट बहुत ही महत्वपूर्ण है हेलमेट का प्रयोग करें और गाड़ी की गति पर कंट्रोल करें गाड़ी अधिक तेज गति से ना भगाएं आप दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं और दूसरे को भी दुर्घटना का शिकार बना सकते हैं।

हेलमेट को सही तरीके से पहने सिर्फ लगाना नही होता है।

ISI मार्का हेलमेट आपके जीवन की रक्षा करता हैं। और आप के साथ आपके परिवार को भी खुश रखने में मदद करता हैं।

जब आप सुबाह के निकले सही सलामत अपने घर शाम को वापस आते हैं तो आपकी पत्नी ओर आपके बच्चों की खुशी दोगुनी हो जाती हैं। सभी से अनुरोध है आप पुलिस के चालान से बचने को नही अपने परिवार की खुशियों के लिए हेलमेट का प्रयोग करें। हेड कांस्टेबल फिरदौस हेड कांस्टेबल नितिन सोलंकी कांस्टेबल रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button