जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रूप से एनफोर्समेंट कार्य बढ़ाने तथा विभागीय लक्ष्यों को शत प्रतिशत रूप से पूरा करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रूप से एनफोर्समेंट कार्य बढ़ाने तथा विभागीय लक्ष्यों को शत प्रतिशत रूप से पूरा करने के दिए निर्देश
बिजनौरः 20 अक्तूबर,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट करते हुए कहा की वसूली कार्य में किसी भी प्रकार के शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की शान द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ करें और अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा किए गए वसूली कार्य की नियमित रूप से समीक्षा भी करें ताकि प्रति माह मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी आज शाम 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में कर करेत्त्र राजस्व प्राप्ति से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने राजस्व से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन कार्य में गतिशीलता लाएं और प्रयास करें कि किसी भी स्तर पर कर अपवंचन ना होने पाए। उन्होंने वसूली का दायरा बढ़ाने के लिए बड़े बकायदाओं की सूची तैयार कर उनसे वसूली करने की भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके द्वारा विद्युत, आपकारी, सिंचाई, वाट मप, खनिज विभाग, वाणिज्य कर, स्आंप, मंडी शुल्क सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा किए गए वसूली कार्य की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित राजस्व से संबंधित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


















