बिजनौर-उत्तरप्रदेश

वन बंदोबस्त सर्वे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी को लेखपालों से ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक कब्जायुक्त भूमि की सूची तलब कर उन्हें कब्जा मुक्त कराने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वन बंदोबस्त सर्वे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी को लेखपालों से ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक कब्जायुक्त भूमि की सूची तलब कर उन्हें कब्जा मुक्त कराने के दिए निर्देश

बिजनौरः 20 अक्तूबर,2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा आज शाम 3ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में वन बंदोबस्त सर्वे कार्य की समीक्षा से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपालों द्वारा सार्वजनिक भूमि, कब्जायुक्त भूमि की सूची तैयार कराएं और उनसे कार्य की साप्ताहिक रिपोर्ट तलब करें। उन्होंने निर्देश दिए की सार्वजनिक भूमि पर कब्ज होना प्रकाश में आने पर उसको कब्जा मुक्त कराना सुनिश्चित करें और एक इंच जमीन भी पर अवैध कब्जा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की वन बंदोबस्त के अंतर्गत विभागीय सरकारी जमीनों का मिलान कर ले और यह भी सुनिश्चित कर लें की समस्त सार्वजनिक संपत्ति पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विजय वर्धन तोमर सहित अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button