असम/गुवाहाटी

गुवाहाटी में मनाया गया विश्व मानक दिवस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow
  • इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो, गुवाहाटी ने मानकों के प्रचार और कार्यान्वयन के लिए 12 मानक वीरों को सम्मानित किया।

गुवाहाटी : 14 अक्टूबर 2023 को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), गुवाहाटी ने रत्नमौली पैलेस में विश्व मानक दिवस मनाया। उद्घाटन सत्र के दौरान असम सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग, संसदीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, आईएएस श्री विश्वरंजन सामल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बीआईएस, गुवाहाटी के निदेशक एवं प्रमुख श्री सब्यासाची धर ने कार्यक्रम के उद्देश्य और विषय “बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण – सतत विकास लक्ष्य 3 (एसडीजी 3)” और मानकों के जरिए एसडीजी 3 के प्रचार और कार्यान्वयन के संबंध में बीआईएस की भूमिका पर बात करते हुए उद्घाटन भाषण दिया।

कार्यक्रम के बाद बीआईएस, गुवाहाटी के तहत स्टैंटर्ड क्लबों (स्कूलों और कॉलेजों) के साथ एक सत्र आयोजित किया गया ताकि उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए सतत विकास लक्ष्य 3 के बारे में जागरूक किया जा सके।

बीआईएस, गुवाहाटी ने 12 मानक वीरों को मानकों के प्रचार और कार्यान्वयन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और ईमानदार योगदान के लिए सम्मानित किया। डब्ल्यूएसडी समारोह-2023 के अवसर पर एनईएआईडी के सहयोग से आयोजित एक्सटेम्पोर स्पीच और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए गए।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button