बिजनौर-उत्तरप्रदेश

माननीय राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गंगा बैराज पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत “एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम” में प्रतिभाग कर किया श्रमदान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


माननीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ०प्र० शासन, कपिल देव अग्रवाल ने गंगा बैराज में आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत “एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम” में प्रतिभाग कर किया श्रमदान

नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त मार्केंडेय शाही, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान जी रहे मौजूद
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 01 OCTOBER, 2023

माननीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ०प्र० शासन, कपिल देव अग्रवाल जी ने अपने भ्रमण कार्यक्रमानुसार आज प्रातः 10 बजे गंगा बैराज में आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत “एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम” में प्रतिभाग कर श्रमदान किया।


माननीय प्रभारी मंत्री बिजनौर आज गंगा बैराज पर सुबह 10 बजे गंगा घाट किनारे कचरे और अप्रिय वातावरण के ख़िलाफ़ सफाई अभियान चलाकर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर इस राष्ट्रव्यापी अभियान से बापू को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी जयंती से पहले बापू को ‘स्वच्छांजलि’ अर्पित की।
तदुपरांत उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी से एवं जनसामान्य से मिलकर स्वच्छ भारत का निर्माण करने की अपील की।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त मार्केंडेय शाही, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बोबी), जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियान अधिकारी नगर पालिका परिषद बिजनौर विकास कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button