उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

राजा धामी के मित्रों ने किया छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशि कार्तिक रजवार के साथियों पर जानलेवा हमला छात्रसंघ उपाध्यक्ष व सचिव आईसीयू में भर्ती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बदमाश राजा धामी के हिस्ट्रीशीटर मित्रों ने किया छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशि कार्तिक रजवार के साथियों पर जानलेवा हमला छात्रसंघ उपाध्यक्ष व सचिव आईसीयू में भर्ती ,हालत गंभीर।

लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र गुटों के बीच हल्दूचौड़ में जबरदस्त संघर्ष हुआ है। बीती रात हल्दूचौड़ क्षेत्र में राजा धामी गट के मुखिया जो युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू जो वर्तमान में कई मामलों में अपराध में लिप्त है व हिस्ट्रीशीटर है व उनके अन्य आधा दर्जन युवकों द्वारा कार्तिक रजवार के समर्थकों के साथ-साथ वर्तमान उपसचिव देवेंद्र नैनवाल व उपाध्यक्ष भगत सिंह दरियाल को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया जो कि वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है।बिंदुखत्ता निवासी भगत सिंह दरियाल पुत्र देव सिंह दरियाल निवासी विकासपुरी (बिन्दुखत्ता) द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर कहा है कि मै हल्दूचौड़ से सिंघलफार्म के रास्ते अपने मित्र देवेन्द्र सिंह नैनवाल s/o लक्ष्मण सिंह नैनवाल के साथ घर को जा रहा था रास्ते मे सिधलफार्म पर मुझे मेरे कुछ मित्र मिले जिनके साथ में बाते करने लगा, कुछ थोड़ी देर बाद तीन लोग वहाँ पर आये जिनके नाम – कमल दानू पुत्र गोपाल सिंह दानू, ललित सुयाल, कविन्दर सिंह विष्ट जिसमे से कमल दानू ने मेरे ऊपर तमंचा रखा और ललित व कविन्दर ने मुझे मारना शुरू कर दिया, उसके बाद मेरे मित्रों ने बीच बचाव किया तो 5-6 लोग और आ गये जिनके नाम कुशल जेठा, संजय टाकुली व अन्य थे, उन्होने मेरा बचाव कर रहे देवेन्द्र सिंह नैनवाल को पहले तो कमल दानू ने तमंचे की बट से मारा फिर धारधार हथियार से सर पर वार कर दिया, मेरा दोस्त वही जमीन पर गिर गया, फिर कुशल, कविन्दर, ललित आदि ने मुझे व मेरे अन्य मित्रों को भी मारा, हम सब जान बचा कर वहाँ से भागे तथा हमने 112 मे सूचना दी, मेरा मित्र देवेन्द्र सिंह नैनवाल बृजलाल हास्पिटल मे ICU मे एडमिट है, जिसकी हालत बहुत गम्भीर है।
इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है साथ ही छात्रों की धर पकड़ के लिए टीम गठित करते हुए कुछ युवकों को उठाया है।
विदित रहे कि एलबीएस में छात्र संघ चुनाव को लेकर जबरदस्त गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है, जिसमें कई बार खूनी संघर्ष भी हो चुका है, तथा अब किसी गंभीर अप्रिय घटना की संभावना भी बन रही है।
बताते हुए चले की छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर राज धामी पूर्व में ही कई आपराधिक मामलों में लिप्त पाए गए हैं व उन पर चार से अधिक मुकदमे लालकुआं कोतवाली में पंजीकृत है। जिसमें एक दरोगा से मारपीट के मामले में वह वर्तमान में बेल पर जिला एवं सत्र न्यायालय से रिया है।
छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी कार्तिक रविवार का इस संबंध में कहना है कि उन्हें दूसरे गुटके लोगों से यही उम्मीद थी कि वह महाविद्यालय में गुंडागर्दी वह मार्केट कर ही चुनाव लड़ेंगे जिस संबंध में उन्होंने इस बाबत पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, महाविद्यालय प्रशासन, स्थानीय कोतवाल सभी को दूसरे गुट के आपराधिक पृष्ठभूमि के होने व महाविद्यालय में ऐसे अपराधिक व्यक्तियों को प्रतिबंधित करने की मांग पूर्व में ही की जा चुकी है ।
जिस पर ना ही प्रशासन न ही महाविद्यालय ने कोई एक्शन लिया न पुलिस प्रशाहन ने।
जिसके परिणाम स्वरूप आज छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय में मेरे सहयोगों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं ।
उनका कहना है कि संबंध में जल्द एसएसपी महोदय व डीजीपी महोदय से भी मुलाकात कर सुरक्षा की मांग करेंगे व छात्रसंघ चुनाव तक सभी आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न होने तक जिले से बाहर रखने की मांग करेंगे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button