प्रभु दयाल कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा दान किए गए हेल्थ एटीएम का किया लोकार्पण – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

प्रभु दयाल कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा दान किए गए हेल्थ एटीएम का किया लोकार्पण – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी सुबोध कुमार
मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हैल्थ इन्फास्ट्रक्चर मिशन योजना के अन्तर्गत इन्टीग्रेटेड पब्लिक हैल्थ लैब एवं 100-शैया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की प्रेरणा से प्रभु दयाल कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा दान किए गए हेल्थ एटीएम का लोकार्पण करने के उपरांत कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है ताकि गरीब परिवार के लोगों को बीमार होने की दशा में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्राप्त हो सकें, बीमार होने की दशा में जांचों के लिए मरीज को भटकना न पड़े इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्रांें पर हेल्थ एटीएम स्थापित किया जा रहे हैं, हेल्थ एटीएम के माध्यम से मरीज की निःशुल्क जांच होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में स्थापित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में मरीजों की हर प्रकार की जांच एक ही स्थान पर हो सकेगी साथ ही समय पर मरीज को रिपोर्ट मिलेगी, जांचोंपरांत मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जाएगीं। उन्होंने कहा कि संचारी और गैर संचारी बीमारियों से जुड़ी प्रत्येक जांच इस लैब में 24 घंटे हो सकेगी, लैब के प्रारंभ होने से टी.बी., मलेरिया, एड्स सहित अन्य पैथोलॉजी में होने वाली जांच एक ही स्थान पर होने से मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा, इस लैब में 90 प्रकार की जांच हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य केन्द्रों के रख-रखाव, मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया है साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रो पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की समय से उपस्थित के साथ-साथ पर्याप्त मात्राओं में दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की है।
पर्यटन मंत्री ने ग्राम नारायणपुर में ’’मेरी माटी-मेरा देश’’ अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा में प्रतिभाग करते हुये कहा कि अभियान का उद्देश्य अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत में प्रगाढ़ रूप से रूबरू होने, उसकी भव्यता पर गर्व करने, मातृभूमि की रक्षा करने वाले उन सभी वीरों को वंदन, देश की मिट्टी को नमन् करने का स्वर्णिम अवसर है, हम सभी संकल्पित होकर जन सहभागिता के साथ इस कार्यक्रम को मनायें, सभी लोग इस अभियान में प्रतिभाग कर देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर-बलिदानियों, यातनाएं झेलने वाले स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को नमन् करें। उन्होने गांव के घरों से अमृत कलश में मिट्टी-चावल एकत्र करते हुये कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वीर जवानों का सम्मान देना है, जिन्होने देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपना सर्वत्र न्योछावर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल के अलावा फैक्सपेड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, बबलू पांडेय, उदय चौहान, संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।


















