रांची-झारखण्ड

12 अक्टूबर को वैश्य मोर्चा का 5वां स्थापना दिवस – महेश्वर साहु

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राँची : रांची के रेडियम रोड़ स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया. यह बैठक आगामी 12 अक्टूबर होने वाले 5वां स्थापना दिवस की तैयारी के मुद्दे पर रखी गई थी.
काफी चर्चा के बाद तय किया गया कि स्थापना दिवस समारोह रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन सभागार में आयोजित किया जायेगा. तय किया गया कि कोर कमिटि की बैठक में गठित तैयारी समिति ही6 रांची महानगर सहित पूरे जिले में प्रचार- प्रसार, दौरा, बैठक और जनसंपर्क करने का दायित्व निभाएंगे. जबकि अन्य केंद्रीय पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष अपने अपने प्रखंडों एवं जिलों में बैठक करके स्थापना दिवस की तैयारी करेंगे.
साथ ही यह भी तय किया गया कि समारोह में आने वाले अतिथियों के नामों की घोषणा 25 सितंबर के बाद होने वाली बैठक में किया जायेगा.
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही वर्तमान केंद्रीय समिति का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा, इसलिए केंद्रीय समिति के पुनर्गठन का अधिकार केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु को दिया जाता है.
इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु, संजीव चौधरी, उप प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव कपिल प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, संगठन सचिव लखन अग्रवाल, अनिल वैश्य, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य सत्यनारायण प्रसाद, कृष्णा साहु, नरेश साहु, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणू देवी, महासचिव पूनम जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु उपस्थित थे.

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button