करनाल-हरियाणा

विस्तार अधिकारियों के लिए सूचना एवं सचांर प्रौद्योगिकी विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

विस्तार अधिकारियों के लिए सूचना एवं सचांर प्रौद्योगिकी विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

नीलोखेड़ी/करनाल, 15 सितम्बर। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में आज पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के डेयरी एक्सटेंशन डिविजन के हेड डा. गोपाल सांकला ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का युग है। किसानों को सूचना पौद्योगिकी के माध्यम से फसलों में आने वाली बिमारियां, मौसम संबंधी व अन्य जानकारियां प्रदान की जाती हैं जिससे वे समय रहते अपने खेतों का प्रबंधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया भी सूचनाओं को किसानों तक शीघ्र पंहुचाने का उत्तम तरिका है।
विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी के क्षेत्रीय निदेशक डा. संजय कुमार ने कहा कि यह संस्थान वाईस-चांसलर प्रोफेसर बी. आर. कांबोज, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नेतृत्व में उत्तर भारत के आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि, उद्यान, पशु-पालन, मत्स्य पालन, वानिकी, महिला एवं बाल विकास विभागों के विज्ञानिकों एवं विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहा है। हर तरह का वित्तीय सहयोग देने के लिए विस्तार निदेशालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की भी सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं विस्तार शिक्षा निदेशक डा. बलवान सिंह मंडल का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके कृषि तकनीकों को आसानी से हस्तांरित किया जा सकता है जिसके लिए समय-समय पर संस्थान इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करता है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विस्तार के लिए उपयोगी सूचना प्रौद्योगिकी जैसे सोशल मीडिया, वीडियो प्रोडक्शन, जीपीएस, मोबाईल एप्स इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम के संयोजक डा. अजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण विस्तार अधिकारियों के लिए सूचना एवं सचांर प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश, झारखंड , हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के कृषि विज्ञान केंद्रों के विज्ञानिकों एवं विस्तार अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डा. सत्यकाम मलिक, डा. जसविंद्र कौर, एवं डा. अनिल कुमार रोहिला सहित सभी प्रतिभागी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button