दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई 2 कंपनियों की पुलिस लाइन करनाल में हुई ड्रिल,

दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई 2 कंपनियों की पुलिस लाइन करनाल में हुई ड्रिल,



इन कम्पनियों को किसी भी तरीके के दंगे या धरना प्रदर्शन ,बलवा, आंदोलन के साथ धार्मिक, साम्प्रदायिक, जातिगत असामाजिक तत्वों से निपटने और नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है, जो त्वरित कार्रवाई करके जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी एवं जिला की शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे
एक कंपनी डीएसपी हेड क्वार्टर श्री सुरेश कुमार तथा दूसरी कंपनी डीएसपी शहर करनाल श्री वीर सिंह जी के अधीन कार्य करेगी।
दिनाक 13 सितंबर 2023 करनाल , जिला पुलिस करनाल में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में दंगा नियंत्रण के लिए दो कंपनियों का निर्माण किया गया है। दोनों कंपनियों अल्फा और ब्रावो द्वारा आज पुलिस लाइन करनाल में ड्रिल अभ्यास किया गया । इस अवसर पर दोनों कंपनी के पुलिस कर्मचारियों के साथ डीएसपी हेड क्वार्टर, डीएसपी शहर करनाल, लाइन ऑफिसर और सीडीआई पुलिस लाइन करनाल मौजूद रहे।
दंगा नियंत्रण के लिए गठित की गई दोनों कंपनियों की पुलिस लाइन करनाल में ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें डीएसपी हेडक्वार्टर ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को अहम दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार दो कंपनियों का गठन किया गया । जिसमें प्रत्येक कंपनी में 100 से अधिक जवान होंगे और प्रत्येक कंपनी में तीन प्लाटून बनाई गई हैं। एक कंपनी डीएसपी हेडक्वार्टर करनाल तथा एक कंपनी डीएसपी शहर करनाल के अधीन कार्य करेगी। प्रत्येक कंपनी का कमांडर डीएसपी रैंक तथा सेकंड कमांडर इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी होगा और प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर तथा सेकंड कमांडर एएसआई होगा। कंपनी के जवान लाठी डंडा, टियर गैस और सक्षम आधुनिक हथियार के साथ एक कॉल की तैयारी की पोजिशन में रहेंगे।
डीएसपी हेडक्वार्टर ने फोर्स का निरीक्षण कर सभी जवानों को इक्विपमेंट दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई। सभी जवान स्मार्ट, अलर्ट और डिसिप्लिन में रहेंगे। ये कंपनी किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक या जातिगत हिंसा या किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत कार्य करेगी। सभी जवानों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति से निपटने और तुरंत नियंत्रण में लाने के लिए निर्देश दिए गए। डीएसपी हेडक्वार्टर ने जवानों को ड्रिल के दौरान अहम दिशा निर्देश दिए और जवानों से उनकी ड्यूटी के बारे में समझाया गया। छोटी-मोटी कमियों को दूर करने को कहा। उन्होंने कहा कि जवान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के जवान स्मार्ट, अलर्ट और अनुशासन में रहेंगे तथा पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। इन कम्पनियों को जिला करनाल में किसी भी तरीके दंगे या धरना प्रदर्शन में बलवा, आंदोलन के साथ धार्मिक, साम्प्रदायिक, जातिगत अथवा विभिन्न प्रकार के नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है जो त्वरित कार्रवाई करके जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी।


















