करनाल-हरियाणा

मेरी माटी मेरा देश अभियान की श्रृंख्ला में 1 सितम्बर से 30 अक्तूबर तक जिला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

मेरी माटी मेरा देश अभियान की श्रृंख्ला में 1 सितम्बर से 30 अक्तूबर तक जिला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

करनाल, 13 सितम्बर। मेरी माटी मेरा देश अभियान की श्रृंख्ला में 1 सितम्बर से 30 अक्तूबर तक जिला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान वास्तव में देश की स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा का स्मरण कराते हुए, भारत की मिट्टी और शौर्य के एकीकरण को दर्शाता है। यह कार्यक्रम अपनी मिट्टी से जुडने, अपने नायकों का सम्मान करने और इस तरह अपने मन में राष्ट्रीय गौरव की भावना भरने का कार्यक्रम है, जो निश्चित रूप से भावी पीढियों को भारत की पोषित विरासत की रक्षा के लिए प्रेरित करेगा।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि करनाल जिला में मेरी माटी मेरा देश अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। बुधवार को अभियान के तहत करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिंटियर्स ने अभियान को गति प्रदान करते हुए घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की और आमजन को अभियान के बारे में जागरूक किया। वॉलिंटियर्स ने ग्रामीणों को बताया कि हमारी मिट्टी शहीदों और वीरों की गाथाओं से भरी हुई है। न जाने कितने ही वीरों ने बिना किसी स्वार्थ के इसके लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। इन्हीं वीर-शहीदों की शौर्य गाथा को याद करते हुए यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान जरिफाबाद, ग्राम पंचायत खोरा खेड़ी, ग्राम पंचायत इंद्रगढ़, घीर कुंजपूरा, गांव मोदिपुर, ग्राम पंचायत बादरपुर, इन्द्री ब्लॉक के गांव मुखाला, शेरगढ़ व नथोड़ी सहित कईं अन्य गांवों में अभियान चलाकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button