स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
मंहगाई के विरोध में कम्युनिस्टों ने सौंपा ज्ञापन

मंहगाई के विरोध में कम्युनिस्टों ने सौंपा ज्ञापन
स्योहारा।देश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर रोष जताते हुए आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास अधिकारी द्वारा देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा जिसमे मांग की गई है कि देश मे बढ़ रही मंहगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने को सरकार को आदेश दिए जाएं,जब तल रोजगार उपलब्ध न हो तब तक हर मज़दूर को 18 हज़ार रु प्रति माह दिया जाए ,सार्वजनिक क्षेत्रो का निजीकरण बन्द करके मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए व आपसी सौहार्द बढ़ाने का प्रयास किया जाए।
इस मौके पर कामरेड इसरार अली,इसरार अली,इंद्र कुमार शर्मा,खलील,मतलूब आदि मौजूद रहे।


















