किरतपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि मेहरा द्वारा मोहनलाल एडवोकेट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

किरतपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि मेहरा द्वारा मोहनलाल एडवोकेट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
किरतपुर -नगर के मौहल्ला चोहनान मे रवि मेहरा के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे हापुड़ में अधिवक्ता पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए जिले मे हो रहे जन सभा मे शामिल होने के लिए सभी अधिवक्ताओ को जोर दिया। तथा कार्यकारणी के विस्तार की ओर भी ध्यान दिया। एवं बार एसोसिएशन की सर्वसम्मति से मोहनलाल एडवोकेट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नगर मे एडवोकेट रवि मेहरा के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रवि मेहरा व संचालन महामंत्री मुजाहिद जमा खान एडवोकेट ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रवि मेहरा एडवोकेट ने कहा कल मंगलवार को जजी परिसर के बाहर हापुड़ प्रकरण पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किरतपुर बार एसोसिएशन अपना र्पूण समर्थन करेगी
उन्होंने आगे कहा पुलिस द्वारा एडवोकेट का उतपीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सभी कार्यकारिणी एडवोकेट सदस्य आरके गार्डन से 9:00 बजे प्रस्थान करेंगे समय का विशेष ध्यान रखें ताकि समय से जजी परिसर कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके। बैठक में सुनील कुमार अग्रवाल एडवोकेट, तालहा मकरानी एडवोकेट, सुलेमान अंसारी एडवोकेट, मोहनलाल एडवोकेट, अनवर एडवोकेट,अमित अग्रवाल एडवोकेट मौजूद रहे।


















