भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत

भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी – बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर चूहरपुर से भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की सड़क के गड्ढों के चलते दौची लगने से मोटर साईकिल से गिरकर मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेवर स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र बेवर भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया मृतका के परिवारिजनों ने वताया कि मृतका ममता देवी निवासी ग्राम भगैना थाना नवावगंज फर्रूखाबाद अपने पति आरके के साथ मोटर साईकिल से रक्षा बंधन के पर्व पर कल शाम को अपने मायके शेरपुर चूहरपुर आई थी,जहां देर रात्रि को भाई को राखी बांधकर सुवह चार बजे के करीब वापस अपनी ससुराल से मोटर साईकिल पति के साथ जा रही थी, फर्रूखाबाद काली नदी के पास मोटर साईकिल दौची लगने से मोटरसाइकिल का सन्तुलन बिगड़ जाने से गड्डे में जा गिरी जिससे घायल महिला को पुलिस की मदद से उपचार हेतु सी एस सी पर भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया सुवह थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका के शव पोस्ट मार्टम हेतु मोर्चरी पर भिजवाया मौत की खबर परिवारजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया


















