मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सड़कों पर अपराध को अंजाम देकर अपराधी नहीं निकल कर भाग पाएंगे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सड़कों पर रहेगी पुलिस की नजर

क्षेत्राधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सड़कों पर अपराध को अंजाम देकर अपराधी नहीं निकल कर भाग पाएंगे

आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार

बेवर/ मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना में सड़क सुरक्षा पर अब पुलिस की नजर रहेगी। सड़कों पर अपराध को अंजाम देकर अपराधी यूं ही नहीं निकल कर भाग पाएंगे। गुरुवार शाम थाने पर स्थापित कंट्रोल रूम का क्षेत्राधिकार भोगांव सुनील कुमार सिंह ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दृष्टि के तहत कस्बे की मुख्य सड़कों पर सड़क किनारे लगे आईपी कैमरे को इंटरनेट के द्वारा जोड़कर थाना परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम से अब पुलिस कस्बे की पेट्रोल पंप को, प्रमुख चौराहा, सर्राफा बाजार, सदर बाजार आदि दर्जनों स्थानों पर नजर रख सकेगी। अपराध होने पर अब पुलिस के पास भी रिकॉर्ड होगा। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शुरुआत में 15 कैमरे को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। धीरे-धीरे इनकी संख्या को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कंट्रोल रूम की स्थापना में मेहनत करने वाले मातहतों को बधाई दी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर क्राइम छत्रपाल सिंह मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button