करनाल-हरियाणा

सडक़ दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में लाए कमी, लोगों को दें बेहतरीन सडक़ सुविधाएं :- उपायुक्त अनीश यादव।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सडक़ दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में लाए कमी, लोगों को दें बेहतरीन सडक़ सुविधाएं :- उपायुक्त अनीश यादव।

सडक़ सुरक्षा कमेटी की बैठक में आए मुद्दों को गंभीरता से ले अधिकारी, अवैध कट पर रोक लगाएं, स्पीड बे्रकर व गड्डे भरने का कार्य जल्द करें पूरा:- उपायुक्त अनीश यादव।

बैठक में 22 पुराने और 11 नए बिन्दूओं पर हुई चर्चा, अधिकांश पर अधिकारियों ने प्रस्तुत की कार्रवाई रिपोर्ट।

करनाल 31 अगस्त, जिला सडक़ सुरक्षा समिति के चेयरमैन एवं उपायुक्त अनीश यादव ने एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को बेहतरीन सडक़ सुविधाए मुहैया करवाएं ताकि दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में कमी आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कटों पर रोक लगाई जाए। अब बरसात का मौसम लगभग समापन की ओर है, ऐसे में सडक़ों पर स्पीड बे्रकर लगाने तथा गड्डे भरने का कार्य भी जल्द पूरा करवाया जाए। सभी सडक़ों की युद्घ स्तर पर मरम्मत शुरू की जाए और हर महीने इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त के समक्ष नये-पुराने कुल 33 मामले रखे गए। इनमें 22 पुराने थे। जिनमें से 10 कार्य पूरे हो चुके है तथा 12 कार्य प्रगति पर है तथा आज की बैठक में 11 नये एजेंडे शामिल रहे। उपायुक्त ने एक-एक एजेंडे की समीक्षा रिपोर्ट लेते हुए अधिकारियों से कहा कि सडक़ सुरक्षा समिति की प्रत्येक बैठक में कम से कम एक महीने का अंतराल होता है। एजेंडा में बताए गए बिन्दू पर कार्रवाई करने के लिए यह समय काफी है। इस पर अमल करें, ताकि कोई भी बिन्दू लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में आए मुद्दों को एन एच ए आई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गंभीरता से ले, इस कार्य में लापरवाही ना बरते, समय पर टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके जल्द से जल्द कार्य को अमलीजामा पहनाए। उन्होंने आरटीए तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऑवर लोडिड वाहनों की चेंकिंग बढ़ाए और उनके चालान करें। उन्होंने मुगल कैनाल की दोनों साईड की सडक़ों के मुद्दों पर नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि सडक़ों के मरम्मत के कार्य को जल्द शुरू करवाएं। इस कार्य में बहाने बाजी नहीं चलेगी। निगम के अधिकारी ने बताया कि इस कार्य का टेंडर लग चुका है।
बॉक्स-सडक़ सुरक्षा समिति को 23 लाख रूपये का बजट अलॉट
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिला सडक़ सुरक्षा समिति को सरकार की ओर से 23 लाख रूपये का बजट प्राप्त हुआ है। उन्होंने समिति से जुड़े विभागोंं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सडक़ सुरक्षा को लेकर सडक़ों के गड्डे भरने, स्पीड बे्रकर बनाने तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों को मद्देनजर रखते हुए कार्यो के प्रपोजल तैयार करे तथा जागरूकता अभियान भी चलाए। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी पैसा खर्च करेंगे। उतना जल्दी और पैसा समिति को मिलेगा। आम जनता तक सडक़ सुरक्षा नियमों की जानकारी पहुंचाना जरूरी है ताकि वे वाहन चलाते समय स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रखे।
बॉक्स-
बीते मास में कितने चालान हुए, आर.टी.ए. सचिव ने दी रिपोर्ट- मीटिंग में मौजूद आर.टी.ए. सचिव विजय देसवाल ने रिपोर्ट दी कि बीते मास जुलाई में पुलिस विभाग द्वारा अलग-अलग वायलेशन के 11576 चालान किए गए और दोषी व्यक्तियों से 25 लाख 83 हजार 400 रुपये की रिकवरी की। इसी प्रकार आर.टी.ए. कार्यालय द्वारा इस अवधि में ओवरलोडिंग के 402 चालान किए गए तथा 1 करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये की रिकवरी की गई।
इन बिन्दूओं पर भी हुआ काम:- जलमाना से बल्ला रोड़ पर मानपुरा गांव के पास सीसी ब्लॉक व पानी की नाली बनाने का कार्य।
:- असंध में जींद बाईपास पर ड्रेन की साईड में ग्रिल लगाने का कार्य।
:-असंध में एंट्री प्वाईंट करनाल साईड पर स्पीड बे्रकर का कार्य।
:-कुटेल युनिवर्सिटी के नजदीक समर्सीबल टयूबवैल के मुख्य होल का कार्य।
:- ब्रहमानंद चौंक से सेक्टर-16 के एंट्री प्वाईंट पर हैवी फुट होल व स्पीड बे्रकर का कार्य।
:-तरावड़ी बूथ के नजदीक हैवी फु ट होल का कार्य।
:-नेवल चौंक के नजदीक हैवी फुट होल का कार्य।
:- बस्तली गांव में सडक़ के दोनों साईड पर साईन बोर्ड ऑफ स्कूल का कार्य।
इन बिन्दूओं पर होगी कार्रवाई, दिए निर्देश-
-पश्चिमी यमुना नहर के बाईपास पर बने रेलवे अंडर पास पर बने गड्डो की मरम्मत का कार्य।
-राजीव गांधी प्रतिमा के सामने निर्मल कुटिया चौंक पर बने अवैध कट को बंद करने बारे।
-कर्णेश्वर मंदिर के नजदीक फुट ऑवर ब्रिज में बिजली की तारों को उपर उठाने बारे।
-असंध में जींद चौंक पर हैवी फुट होल और अनलेवल सीवरेज की मरम्मत।

  • यातायात को सुचारू बनाने के लिए ताऊ देवीलाल चौंक मेरठ रोड़ पर फुट होल की मरम्मत।
  • पश्चिमी यमुना नहर के नजदीक कैथल रोड़ स्थित पिंगली मोड़ पर फुट होल की मरम्मत।
    -करनाल जिला की सीमा से लगते एनएचएआई 152 डी पर लेवल ठीक करने।
  • इंद्री से करनाल रोड़ का लेवल ठीक करने।
    -करनाल-इंद्री रोड़ की दोनों साईड पर गोड सन पब्लिक स्कूल, जेके गु्रप ऑफ इंस्टीटयूट, मदर टरेसा कॉन्वेंट स्कूल, श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के पास साईन बोर्ड लगाने बारे।
    -करनाल-इंद्री रोड़ पर स्थित गांव जनेसरों में हनुमान मंदिर के सामने सडक़ पर फुट होल की मरम्मत का कार्य।

यह रहे उपस्थित- मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, एसडीएम घरौंडा अदिति, एसडीएम असंध वीरेन्द्र सिंह ढुल तथा आरटीए विजय देशवाल तथा गैर सरकारी सदस्यों में संदीप लाठर, रमन मिढ्ढïा, प्रमोद गुप्ता, जे.आर. कालड़ा, विपिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button