पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफतार

पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफतार
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना करहल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुखबर की सूचना पर अंतर जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 4 कारें 3 मोटरसाइकिलो सहित तमंचा भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए। तीनों चोरों को न्यायालय में भेज दिया है पुलिस ने सड़क पर बिना नंबर की ब्रेजा कार को सक के आधार पर उसकी तलाशी ली कार सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम कमरान पुत्र अफ़सर अली राजा उर्फ इस्तकार पुत्र शहजाद हुसैन अली पुत्र अलाउद्दीन बताया। मौके पर तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वाहन चोरी की वारदातों को उन्होंने स्वीकार किया है। इनके दो अन्य साथी शाहिद उर्फ इकबाल सोहेल पुत्र भूरे की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों का बड़ा अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। इन पर कई थानों पर मुकदमा दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।


















