मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना की धनराशि बढ़ाकर रक्षाबंधन का दिया तोहफा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना की धनराशि बढ़ाकर रक्षाबंधन का दिया तोहफा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री जी के संवाद के सजीव प्रसारण एवं जनपद के 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों, अधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, उनके सशक्तिकरण, आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए कृत-संकल्पित है, महिलाओं-बालिकाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है, आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना की धनराशि बढ़ाकर रक्षाबंधन का तोहफा दिया है, अब इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 से पात्र बालिकाओं को 06 चरणों में 15 हजार के स्थान पर रू. 25 हजार की धनराशि मिलेगी, आगामी वित्तीय वर्ष से बेटी के पैदा होने पर उसके खाते में पहली किस्त के रूप में रू. 02 हजार के बजाय रू. 05 हजार की धनराशि भेजी जाएगी।
विधायक भोगांव ने कहा कि वर्ष 2024 में हमारी सभी बेटियों को इस लाभकारी योजना से उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में कार्य किया गया है, गरीबों की बेटियां जिनके मॉ-बाप पढ़ा नहीं सकते थे, अब वह भी शिक्षित होंगी। उन्होने कहा कि केन्द्र, प्रदेश सरकार के महिला सशक्तीकरण के अभियान को बल मिलेगा। उन्होने कहा कि जब देश की आधी आबादी सशक्त, आत्मनिर्भर होगी, महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होगी, पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबरी की भागीदार के साथ कार्य करेगी, जब महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा, तभी मेरा भारत महान का सपना पूरा होगा, जब मातृ शक्ति सशक्त, आत्मनिर्भर होगी तभी हमारा देश विकसित देश कहलायेगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का न्यू इण्डिया का नारा सफल होगा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के 09 वर्षों से अधिक कार्यकाल एवं प्रदेश सरकार के साढ़े 06 साल के कार्यकाल में देश, प्रदेश में अमूल-चूल परिवर्तन हुये हैं, वर्ष 2014 से पूर्व हमारा देश विश्व में आर्थिक दृष्टि से 12वें स्थान पर था, आज आर्थिक स्थिति में विश्व में 05वें स्थान पर पहुंचा है, देश के अंदर बीमारू राज्य की पहचान रखने वाला उ.प्र. आज आर्थिक रूप से देश में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर पहुंच चुका है।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों, उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है, गरीब परिवार पर बेटियां बोझ न बनें, बेटियों की भ्रूण हत्या न हों इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लागू की जिसमें बेटी के पैदा होने से लेकर स्नातक की शिक्षा तक 06 चरणों में धन राशि दिए जाने का प्राविधान किया, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भव्य समारोह में गरीब बेटियों की शादी कराकर उनके मां-बाप के सर से शादी का बोझ भी कम किया। उन्होने बताया कि योजना के अन्तर्गत बेटी के पैदा होने पर रू. 02 हजार, 01 वर्ष में पूर्ण टीकाकरण होने के पश्चात रू. 01 हजार, कक्षा-1 में प्रवेश लेने पर रू. 02 हजार, कक्षा-2 में प्रवेश लेने पर रू. 02 हजार, कक्षा-9 में प्रवेश लेने पर रू. 03 हजार एवं कक्षा-12 उत्तीर्ण कर स्नातक, कम से कम 02 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर रू. 05 हजार की धनराशि पात्र बालिकाओं के खाते में भेजी जा रही है।
विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी अमायरा, प्रीती, आस्था, दृष्टि वर्मा, इच्छा शर्मा, ओमिनी, पलक, चाहत, वंशिका, छवि, शिवांगीनाथ, अम्बिका, कोमल, नब्या वर्मा, लीना को योजना के तहत मिलने वाली राशि के स्वीकृति पत्र, मिष्ठान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर आर.एन.वर्मा, सै. सानिया सोनम एजाज, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.सी.गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, विशाल बाल्मीक, विशम्भर तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button