न्यूज़

आवंटितदुकानों में सिग्मी किराएदार मिलने पर होगी कार्रवाई

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

बेवर/मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर नगर पंचायत द्वारा आवंटियों को आवंटित की गई दुकानों में चेकिंग के दौरान सिग्मी किराएदार मिलने पर चेयरमैन ने कार्रवाई की बात कही है। सोमवार को चेयरमैन सरितकांत भाटिया व ई ओ दुर्गेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। संगठित विकास योजना से बनी इन दुकानों में कुछ दुकानदार तो आवंटन के पाए गए वहीं ज्यादातर दुकानों में सिग्मी किराएदार मिले। ऐसी दुकानों के आवंटन को सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन ने बताया कि परिसर में 16 दीवाने हैं। दो दुकानों पर आवंटी मिले वही 11 दुकानें ऐसी मिली जिन पर सिग्मी किराएदार बैठे हुए थे। दुकान के आवंटियों को नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में मीट मंडी में दुकानों का निरीक्षण किया गया था। कई दुकानदार आवंटन के समय से ही किराया जमा नहीं कर रहे थे। उनकी निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई गई है। इसके साथ ही सिग्मी किरायेदारों को नोटिस दिए गए हैं। कस्बे में जिनको दुकान आवंटन की गई हैं वही इसका इस्तेमाल करें। किराएदार मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सलिल दुबे, ऋषि आर्य, विनोद कुमार आदि भी मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button