सिविल कोर्ट परिसर में वकीलो द्वारा एक व्यक्ति को भगा भगा कर सबक सिखाने की वीडियो वायरल

सिविल कोर्ट परिसर में वकीलो द्वारा एक व्यक्ति को भगा भगा कर सबक सिखाने की वीडियो वायरल
नजीबाबाद मे हरिद्वार रोड पर स्थित सिविल कोर्ट परिसर में वकीलो द्वारा एक व्यक्ति को भगा भगा कर सबक सिखाने की वीडियो वायरल हो रही
है
जिसमें कई वकील एक युवक के पीछे भागते नज़र आ रहे हैं और युवक वकीलो से बचने की कोशिश करता हुआ भाग रहा है।
दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार 27.07.2023, नजीबाबाद सिविल कोर्ट परिसर में एक युवती ने नाज़िम एडवोकेट के ज़रिये कोर्ट मैरिज कराई थी
बयान देने के बाद युवती नाज़िम एडवोकेट के चैम्बर मे बैठी हुई थी
तभी युवती के परिजन चैम्बर मे आ गये जो युवती के कोर्ट मैरिज करने के खिलाफ थे, और आकर युवती को मारना पीटना और बुरा भला कहना शुरू कर दिया।
जिसे देख नाज़िम एडवोकेट ने उन्हे रोकने की कोशिश की ,
लेकिन लड़की के मामा ने उल्टा वकील के साथ ही अभद्रता करनी शुरू कर दी जिसे देख वहां मौजूद वकील संगठित हो गये
और युवक को दबोच लिया,
यह देखते ही युवक ने वहां से खिसकने मे ही अपनी भलाई समझी,
और वहा से भागने लगा, जिसे भागता देख वकील भी उसके पीछे भागने लगे।
बताया गया कि नुरपुर से आये हुए युवती के मामा ने, युवती को इतना मारा कि उसका हाथ भी तोड़ दिया।
जिसके सम्बनध ने युवती ने अपने मामा के खिलाफ तहरीर देने का मन बनाया है।


















