बिजनौर-उत्तरप्रदेश

श्रीमती नीलू मैनवाल द्वारा बाल सम्प्रेषण गृह व महिला शरणालय मुरादाबाद का औचक निरीक्षण

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मदन पाल सिंह के निर्देशन में सचिव / अपर जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल द्वारा बाल सम्प्रेषण गृह व महिला शरणालय मुरादाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी रजिस्टर पूर्ण नही पाया गया ना ही किशोरों को वैक्शीन लगाये जाने के सम्बन्ध में कोई जानकारी अंकित होना नही पाया गया। – यह भी उल्लेखित है कि ज्यादातर निरूद्ध किशोरों में त्वचा सम्बन्धि बीमारी पायी गयी। प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि किशोरो के लिये उचित चिकित्सा उपलब्ध करायी जाये। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिसके सम्बन्ध में प्रभारी कोई संतोषजनक जबाब नही दे पाये। जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को इसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महिला शराणलय मुरादाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के महिला शरणालय में अन्य जनपद से 10 महिलाये व 2 बच्चें निवारसत पाये गये। जिला बिजनौर से सम्बन्धित कोई भी महिला शरणालय में निवारसत नही पायी गयी। निरीक्षण के दौरान केयर टेकर व महिला होमगार्ड के अतिरिक्त कोई कर्मचारी उपस्थित नही पाया गया। जिसके सम्बन्ध में उचित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button