बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ कोटद्वार नहाने गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला गडरियान के रहने वाले लवी प्रजापति पुत्र ज्ञान चंद प्रजापति अपने भाई नकुल प्रजापति और अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बुधवार की शाम को कोटद्वार लालपुल नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त अचानक लवी का पैर फिसल जाने के कारण लवी तेज पानी के बहाव में बह गया। भाई और दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन लवी को तेज पानी के बहाव के कारण नहीं बचाया जा सका।

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

सूचना पर कोट द्वार पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।लवी की मौत की खबर जैसे ही परिजन को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आज शव घर पहुंचा तो परिजनों व स्थानीय लोगों ने नम आंखों के साथ युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button