जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात चिकित्सकों को ओपीडी नियमित रूप से करने,व दवाएं,उपकरण, लॉजिस्टिक,आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं अद्यतन रखें मुख्य चिकित्साधिकारी- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

बरसात के मौसम के दृष्टिगत जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात चिकित्सकों को ओपीडी नियमित रूप से करने तथा पैरामेडिकल स्टाफ से समयपूर्वक ड्यूटी पर उपस्थित होने तथा सभी अस्पतालों में दवाएं, उपकरण, लॉजिस्टिक सहित सभी आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं अद्यतन रखें मुख्य चिकित्साधिकारी- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा





जिले में लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मानक के अनुरूप लाभ दिलाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का करें निर्वहन, प्रत्येक चिकित्सा केन्द्र में प्रर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम सहित महत्वपूर्ण औषधियांे की प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रखें सुनिश्चित- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा
BIJNOR- 27 JULY, 2023
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम के दृष्टिगत जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात चिकित्सकों को ओपीडी नियमित रूप से करने तथा पैरामेडिकल स्टाफ से समयपूर्वक ड्यूटी पर उपस्थित होने तथा सभी अस्पतालों में दवाएं, उपकरण, लॉजिस्टिक सहित सभी आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए भारी बरसात के कारण जिलेे में बहुत से स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे संचारी एवं संक्रामक रोग फैलने की आशंका है, इसलिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को इससे सफलतापूर्वक निपटने के लिए तैयार रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवा से संबंधित जो भी उपकरण, लॉजिस्टिक, सामाग्री, दवाएं आदि खरीदी जाती हैं, सीएमओ स्वयं अपनी निगरानी में मानक के अनुरूप उन्हें क्रय कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि क्रय सामग्री की गुणवत्ता आदि का उनके द्वारा आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज शाम 04ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा बिदुर सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले में लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने तथा चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों का लाभ दिलाने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि समस्त चिकित्सा अधिकारी अपने क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए जनसामान्य के लिए सभी स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने वाली आवश्यकताओं की पूर्व में पूर्ति ठीक रखें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये है कि सर्पदंश से होने वाली जनहानि को रोकने के लिये प्रत्येक चिकित्सा केन्द्र में प्रर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम व अन्य महत्वपूर्ण दवाओं एवं औषधियांे की प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित रखें। उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा में कहा कि शत् प्रतिशत टीकाकरण स्थित सुनिश्चित हो साथ ही डाटा फिडिग में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं में स्वास्थ्य केंद्रों की कम प्रगति पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी की उनके दायित्वों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हे जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के समस्त क्षय रोगियों की शत प्रतिशत एच०आई०वी० जांच कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के गुणवत्तापूर्वक संचालन के लिए सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि संस्थागत डिलीवरी केस बढ़ाएं ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की विश्वस्नीयता में वृद्धि हो सके।
उन्होनें कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निःशुल्क रूप में पूर्ण गुणवत्ता के साथ जनसामान्य को प्राप्त हो। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में जननी सुरक्षा योजना का संचालन पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करना सुनिश्चित करें। उन्होंने 10 अगस्त 2023 से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस प्रथम चरण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों आपसी समन्वय बनाकर उक्त को संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी हैल्थ सब सेन्टर व वेलनेस सेन्टरों में बिजली, पानी व शौचालयों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये की फैमिली प्लैनिंग का प्रतिशत कम होना एक गंभीर चिन्ता का विषय है इसको भी ध्यान से देखा जाना जरूरी है तथा आरसीएच पोर्टल पीएमएमविवाई में महिलाओं व बच्चों के रजिस्टेशन के प्रतिशत पर कमी को बढ़ाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। उन्होंने आरबीएसके, आशा भूगतान, एनबीसीपी, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम, एम०डी०आर, एक्स०डी०आर, राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एच0आई0वी0 एवं एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जैम पोर्टल, इन्फैक्सन प्रीरीवेशन ट्रैनिंग, कायाकल्प स्कोरर्स आदि सभी विन्दुओं पर गहनता से विचार विर्मश कर उपस्थित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० विजय कुमार गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी के अलावा सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद थे।


















