बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में देश,प्रदेश में निवेश,विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन,करने के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का 28 जुलाई,को महात्मा विदुर सभागार,कलेक्ट्रेट, बिजनौर में संगोष्ठी का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में देश एवं प्रदेश में निवेश, विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन, व्यापार व अन्य सेवा क्षेत्र आदि क्षेत्रों के अर्थव्यवस्था में योगदान को गति प्रदान करने के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का कल 28 जुलाई,2023 महात्मा विदुर सभागार, कलेक्ट्रेट, बिजनौर में संगोष्ठी का होगा आयोजन


BIJNOR- 27 JULY, 2023

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन एवं निदेशक, अर्थ एवं संख्या, उ०प्र० लखनऊ के पत्र हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि भारत की आजादी के अमृत काल में मा० प्रधानमंत्री जी के भव्य एवं विकसित भारत निर्माण के प्रण तथा प्रदेश को “वन ट्रिलियन डालर” अर्थव्यवस्था बनाये जाने की मा० मुख्यमंत्री जी की संकल्पना को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विकास के अलग-अलग आयामों को बल प्रदान किये जाने के लिए समग्र रूप से अथक प्रयास किये जा रहे हैं, जिनका वास्तविक प्रतिबिम्ब विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से प्राप्त होने वाले आँकड़ों में भी होना परम आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के विभिन्न समाजार्थिक सर्वेक्षणों यथा वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण ;।ण्ैण्प्ण्द्ध राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण ;छण्ैण्ैण्द्ध च्मतपवकपब स्ंइवनत थ्वतबम ैनतअमल ;च्स्थ्ैद्ध एवं ।ददनंस ैनतअमल व िन्दपदबवतचवतंजमक म्दजमतचतपेमे ;।ैन्ैम्द्ध आदि के माध्यम से भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा आँकड़ों का संग्रहण किया जा रहा है। इन सर्वेक्षणों द्वारा देश एवं प्रदेश में निवेश, विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन, व्यापार व अन्य सेवा क्षेत्र आदि क्षेत्रों के अर्थव्यवस्था में योगदान का आंकलन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षणों उक्त संगोष्ठी के आयोजन के लिए मुख्य सचिव महोदय के स्तर से जिला स्तर उनकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि उक्त सम्बन्ध में उनकी अध्यक्षता में ैमदेपजप्रंजपवद ॅवतोीवच (संवेदीकरण कार्यशाला) का कल 28 जुलाई,2023 को अपरान्ह 01ः00 बजे महात्मा विदुर सभागार, कलेक्ट्रेट, बिजनौर में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों के अलावा श्रमिक संगठनों, होटल एवं रेस्टोरेन्ट आदि से सम्बन्धित संगठनों, डाक्टर एसोशिएसन/नर्सिंग होम/मेडिकल स्टोर एसोशिएसन, उद्योग बन्धुओं, कारखाना अन्य एसोसिएशंस के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनेे-अपने विभाग से सम्बन्धित संगठनो के पदाधिकारियों को अपने स्तर से आमन्त्रित करते हुए उक्त संगोष्ठी में उनकी उपस्थिति/प्रतिभाग सुनिश्चित कराने तथा उनके नाम व मोबाईल नम्बर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बिजनौर कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए स्वयं उक्त बैठक में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button