उत्तराखंडअपराधखबरों की खबर

एसएसपी अल्मोडा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का ड्रग्स पर कड़ा प्रहार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी स्मैक की अबतक की सबसे बड़ी खेप

एसओजी एएनटीएफ की संयुक्त टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे रामपुर के 02 तस्करों को किया गिरफ्तार, बाईक सीज

कब्जे से 16 लाख से अधिक कीमत की 162.5 ग्राम स्मैक बरामद

एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के संकल्प “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए रामचन्द्र राजगुरु,एसएसपी अल्मोड़ा दृढ संकल्पित है।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त सीओ थाना प्रभारियों एवं एसओजी एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे के जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व पर्यवेक्षण में एसओजी एएनटीएफ की संयुक्त टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आज चेकिंग के दौरान बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास मो0सा0 संख्या-U.P-22 AY-5152 में सवार अभियुक्त मकसूद अली के कब्जे से 135 ग्राम व अभियुक्त महबूब अली के कब्जे से 27.5 ग्राम स्मैक कुल 162.5 ग्राम स्मैक व 01 इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार व स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट*के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है
पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा उक्त स्मैक मीरगंज बरेली से खरीद कर लाया जाना बताया गया है जिसे वह ऊँचे दामों में पहाड़ी क्षेत्रों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहे थे। विवेचना के दौरान उक्त तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 05 हजार के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-मकसूद अली, उम्र- 29 वर्ष पुत्र महफूज अली, निवासी ग्राम नसरत नगर, पो0 ककरुवा, थाना शहजाद नगर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश
2-महबूब अली, उम्र- 36 वर्ष पुत्र मौ0 अहमद, निवासी तक्का खाँ का बाग कालोनी, थाना सिविल लाईन्स, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश
बरामदगी
162.5 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू
कीमत 16,25,000/-
सोलह लाख, पच्चीस हजार

     पुलिस टीम
  1. उ0नि0 सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा
  2. उ0नि0 सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ अल्मोड़ा
  3. उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
  4. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी एएनटीएफ अल्मोड़ा
  5. कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी एएनटीएफ अल्मोड़ा
  6. कानि0 मनमोहन सिंह, एसओजी एएनटीएफ अल्मोड़ा
  7. कानि0 यामीन, एसओजी एएनटीएफ अल्मोड़ा
100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button