हरिद्वार-उत्तराखण्ड़उत्तराखंडखबरों की खबर
धमकी भरा पत्र मिलने पर पीड़ित पहुँचा कनखल थाने, पुलिस ने किया मामला दर्ज

उत्तराखंड जनपद हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
हरिद्वार। सोमवार को ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति को धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद पीड़ित ने कनखल थाने पहुँचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के मुताबिक कपिल हंस पुत्र प्रहलाद सिह निवासी गुघाल रोड ज्वालापुर जनपद हरिद्वार ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम को उनके हंस ट्रेवल्स कार्यालय जगतगुरु आश्रम के पास कनखल में एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने वादी को मृत्यु का भय दिखाकर 1 लाख 60 हजार रुपये की मांग और मांग पूरी न होने पर गोली मारने की धमकी दी है। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।


















