बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने तलहा मकरानी के धरने को दिया समर्थन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर किरतपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

किरतपुर । सत्याग्रह संकल्प अभियान बसी किरतपुर रेलवे स्टेशन से रन थ्ररो होकर निकल रही सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर 4 01 वा साप्ताहिक सांकेतिक धरना स्थगन स्टॉपेज मांग पत्र स्टेशन मास्टर अमित कुमार राठी को देकर लगातार मांग को जारी रखा गया ।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला बिजनौर की कार्यकारिणी ने जनहित में लंबे समय से चल रहे सत्याग्रह सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के भी स्टॉपेज मिलने तक अपना पूर्ण समर्थन देने का पूर्ण तलहा मकरानी को भरोसा दिलाया|
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा सत्याग्रह की मांग जनहित में है। रेल मंत्रालय को शीघ्र ही दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज देना चाहिए । क्योंकि दिल्ली आने और जाने के लिए यहां किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है ।
जो लोग सत्याग्रह में राजनीति कर करके अपनी राजनीति महत्वाकांक्षा पूरी करना चाह रहे हैं वह लोग अच्छी भली भाती समझ ले उनकी यह महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होगी ।क्योंकि इस सत्याग्रह को 1 से लेकर 401 धरने तक तलहा मकरानी ही इसको लीड कर रहे हैं ।और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक भी उनके नेतृत्व में उनकी मांग को आगे बढ़ाएगी ना के इसका श्रेय लेगी। और आगे कहा जब तक रेलवे स्टेशन बसी किरतपुर को सिद्धबली गढ़वाल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का भी स्टॉपेज नहीं मिल जाता तब तक सत्याग्रह को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक समर्थन देती रहेगी। और तलहा मकरानी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देगी।
दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन स्टोपेज देने वालों में सत्याग्रह संकल्प अभियान संयोजक तलहा मकरानी एडवोकेट समाजसेवी, नितिन सिरोही जिला अध्यक्ष , चौधरी समरपाल सिंह, अरविंद राजपूत ,नीतू चौधरी ,मोहम्मद अजमाइन प्रधान, हितेश चौधरी ,गौरव चौधरी ,खुर्शीद अहमद भाई जी ,इमरान सिद्दीकी, चौधरी जगबीर सिंह, चौधरी समर पाल ,जसवंत राजपूत, गोपाल ,नागर सिंह सैनी ,मोहम्मद दानिश ,शैलेंद्र क्षेत्रीय, शरीर भाई ,मोनू ,तेजपाल सिंह, नसीम भाई आदि रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button