मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

वृक्षारोपण अभियान को जनांदोलन के रूप में ’’उत्सव’’की भांति क्रियान्वित कराएं-अपर मुख्य सचिव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

वृक्षारोपण अभियान में व्यापक जन-सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए जनांदोलन के रूप में ’’उत्सव’’ की भांति क्रियान्वित कराएं-अपर मुख्य सचिव, नोडल अधिकारी।

वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ग्राम-वन, नंदनवन, औषधि-वन की स्थापना कराई जाएं, रोपित पौधे विकसित हों, सुनिश्चित किया जाए-जितेंद्र कुमार।

मैनपुरी – वृक्षारोपण अभियान-2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, उ.प्र. पुनर्गठन समन्वय, भाषा एवं लोक सेवा प्रबंधन, राष्ट्रीय एकीकरण जितेंद्र कुमार ने वृक्षारोपण महा अभियान 2023 की तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग के अधिकारी अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें, 22 जुलाई से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, गड्ढा खुदान से लेकर जियो टैगिंग, पौध उठान का कार्य तत्काल पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक सरकारी कार्यालय परिसर में वृहद स्तर पर वृक्ष रोपित किए जाएं, ग्राम पंचायत सचिवालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के आस-पास की भूमि को चिन्हित कर 03 पंक्ति में पौधारोपण किया जाए, पहली पंक्ति में फूलदार, दूसरी पंक्ति में फलदार एवं तीसरी पंक्ति में छायादार वृक्ष लगाए जाएं, जनपद के प्रत्येक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, महा विद्यालयों में छात्रों के माध्यम से पौधारोपण कराया जाए, प्राथमिक विद्यालयों के रसोईघर के आस-पास फूलदार पौधे लगाये जाएं, जनपद के अधिकारियों के बीच अपने-अपने परिसर को हरा-भरा रखने के लिए प्रतिस्पर्धा कराई जाए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी, विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी नेतृत्व देकर वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होने विकास खंडवार, तहसीलवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदान, पौध उठान की जानकारी करते हुए कहा कि अभियान के दौरान फलदार वृक्ष लगाने का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं, सिविल सोसायटी, एन.सी.सी., एन.एस.एस. कैडेट्स, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, व्यापार मंडल, किसान उत्पादन संगठन आदि का सक्रिय सहयोग लिया जाए, अभियान के दौरान जनपद का प्रत्येक नागरिक 01-01 पौधा अवश्य रोपित करें। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में ईसन नदी के किनारे 01 हजार पौधे रोपित कर नंदन-वन विकसित किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त भोगांव में 2500 औषधीय पौधे रोपित कर औषधि-वन एवं ग्राम पंचायतों में 1600-1600 पौधे रोपित कर ग्राम-वन विकसित कराए जा रहे हैं, जनपद के विद्यालयों में छात्रों के माध्यम से पौधे रोपित कराए जाएंगे, पौधे रोपित करने वाले छात्रों के द्वारा ही रोपित पौधों की देख-रेख की जायेगी।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नोडल अधिकारी को बताया कि वृक्षारोपण महा अभियान के तहत दि. 22 जुलाई को जनपद में 27 लाख 56 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे, जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 11 लाख 84 हजार, वन विभाग द्वारा 05 लाख 92 हजार, राजस्व विभाग द्वारा 01 लाख 18 हजार, उद्यान विभाग द्वारा 01 लाख 74 हजार, कृषि विभाग द्वारा 02 लाख 81 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर जियो टेगिंग की जा चुकी है, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में वन विभाग द्वारा विकसित पौधशालाओं में पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध है, प्रत्येक विकासखंड में 01-01 ग्राम-वन एवं नगरीय क्षेत्र में 01-01 नंदन-वन विकसित किये जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. पी.सी. राम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, कुरावली नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजलि सिंह, आर.एन. वर्मा, नितिन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button