नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सहकारी चीनी मिल के डिस्टिलरी प्लांट से निकलने वाले दूषित पानी से किसानों की फसलों को हो रहा नुकसान!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर

ग्राम चंदनपुरा में किसानों ने सहकारी चीनी मिल का डिस्टिलरी प्लांट से निकले वाले दूषित पानी फसलों को हो रहे नुकसान

उत्तर प्रदेश का जिला बिजनौर तहसील नजीबाबाद
ग्राम चंदनपुरा
खेत में जिधर भी नजर डालें हर तरफ बदबूदार गंदा पानी नजर आ रहा है

नजीबाबाद कोटद्वार रोड पर ग्राम चंदनपुरा में किसानों ने सहकारी चीनी मिल का डिस्टिलरी प्लांट से निकले वाले दूषित पानी फसलों को हो रहे भारी नुकसान से निजात दिलाने की मांग की किसानों की सेकड़ो बिधा गन्ने की फसल को प्लांट द्वारा छोड़े गए दृषित पानी से पूरी तरह नष्ट हो गई। इससे पूर्व भी अनेको बार उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत की गई जिसका भी कोई परिणाम नही निकला वही ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन का दरवाजा भी खटखटाया परंतु पुख्ता पानी का इंतजाम नहीं हो पाया नतीजा यह हुआ दोबारा फिर खेतों में दूषित पानी बंदा तोड़कर घुस गया जहां एक और फसलें बर्बाद हो रही हैं जमीन बंजर हो रही है वही
गावो में दूषित पानी से अनेको प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा निरन्तर बनता जा रहा है।
वहीं शासन-प्रशासन सरकार की और ग्रामीण टकटकी लगाए देख रहे हैं कब इस समस्या का समाधान होता है

कोविड-19 में पानी की वजह से ही इस गांव में सभी लोग बीमार पड़ गए थे। सरकार को कैंप लगाकर इलाज करना पड़ा था

डिस्टिलरी प्लांट के जीएम से जब इस सम्बंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी कारण वश दूषित पानी की नालियां चोक हो जाने के कारण पानी बाहरी खेतो में चला गया नालियो को साफ कर पानी को मिल क्षेत्र की जमीनों में ही छोड़ा जाएगा व ग्रामीण क्षेत्र में महीने में दो बार दवाईओ का स्प्रे कराया जाएगा। वही ऊंची बांध बनाकर पानी को रोका जाएगा ताकि किसानों की जमीन पर पानी ना जा सके

पीड़ित किसान मोहम्मद इदरीश, मो इरफान, क्रांति देवी,सद्दीक अहमद, नफीस, अनीस, रईस, मो आबिद आदि मौजूद रहे

जनपद बिजनौर से आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए जिला प्रभारी राजेश सिंघल की रिपोर्ट

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button