टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

रेलवे स्टेशन के निकट पुराने पोस्ट ऑफिस के पीछे खंडरो में मिला बच्चे का शव!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

घर से खेलने निकले लापता बच्चे का शव मिला

रेलवे स्टेशन के निकट पुराने पोस्ट ऑफिस के पीछे खंडरो में मिला पड़ा मिला बच्चे का शव

टूंडला/फिरोजाबाद
मामला जनपद फिरोजाबाद के तहसील टूंडला का है जहां श्यामबाबू जो कि रेलवे कॉलोनी टूंडला के निवासी हैं उनका बेटा सूरज जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है जो घर से दिनांक 30 जून को शाम 4 बजे खेलने गया था जो वापिस घर नही लौटकर आया था थाना पुलिस इस लापता बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी तथा इस घटना की जांच पड़ताल कर रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के निकट पुराने पोस्ट ऑफिस के पीछे खंडरो में बच्चे का शव पड़ा है थाना पुलिस सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस ने आशंका जताई है कि यह 30 जून को लापता हुए श्यामबाबू के बच्चे का शव हो सकता है लापता बच्चे की हत्या से परिवार में मातम पसर गया। शुक्रवार से लापता रेलवे में गैंगमैन श्यामबाबू के पुत्र का शव मिलने पर हरकोई स्तब्ध था। आखिर बच्चे की किससे क्या दुश्मनी थी, जो इस तरह बच्चें की हत्या कर दी गई। इस घटना से टूंडला नगरवासी और श्याम बाबू के आसपास के लोग अपने बच्चों को लेकर भी चिंचित है। सभी के बच्चे भी हर रोज खेलने के लिए जाते हैं। मृतक बच्चे सूरज के पिता श्यामबाबू को बेटे की मौत पर यकीन नहीं हो रहा था। शव की हालत ऐसी थी कि वह पहचान में नहीं आ रहा था बच्चे के पिता ने बताया कि सूरज रेलवे इंटर काॅलेज में कक्षा छह का छात्र था और वो पढ़ने में काफी तेज था।
रेलकर्मी के चार बच्चों में वह चौथे नंबर का था। पिता ने बताया कि जब सूरज घर से खेलने निकला था तो सूरज टी शर्ट, लोअर व चप्पल पहने था। लेकीन जब पुलिस को बच्चे का शव मिला तो शव से टी शर्ट गायब थी। चप्पल पास ही पड़ी हुईं थीं। बच्चे के शव पर केवल लोअर में मिला हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाॅयड पहुंच गया। सभी टीमों ने पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि छात्र की हत्या उसी दिन कर दी गई ऐसा प्रतीत हो रहा है। हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जा रही हैं। जल्द ही हत्याराें को पकड़ लिया जाएगा।इस घटना के बारे में टूंडला इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि लापता छात्र का शव खंडहर से मिला है। प्रथम दृष्टता गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी हत्या क्यों और किसने की इसकी जांच की जा रही हैं। हत्या करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button