फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनाँक 3 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकार पुत्र सरफराज निवासी अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष को कब्रिस्तान के पास से एक तमंचा 315 बोर 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर के साथ पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर फतेहाबाद रोड पर फतेहाबाद की ओर जाते हुए गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ़ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


















