नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

डीआईजी ने लिया कांवड़ यात्रा रोड एवं मोटा महादेव मंदिर का जायजा!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

डीआईजी ने लिया कांवड़ यात्रा रोड एवं मोटा महादेव मंदिर का जायजा!

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए संबंध संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश!

बिजनौर- नजीबाबाद- पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने आगामी कावड़ यात्रा शिवरात्रि को लेकर थाना मंडावली क्षेत्र अंतर्गत मोटा महादेव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया! तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं कावड़ सुरक्षा दल समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की गई! डीआईजी मुरादाबाद द्वारा मंडावली क्षेत्र अंतर्गत वालिया तिराहा पर मेन हाईवे से मोटा महादेव मंदिर के लिए रूट डायवर्ट पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान स्थानीय व्यापारियों द्वारा डीआईजी व एसपी को सम्मानित किया गया! साथ ही डीआईजी मुनिराज द्वारा थाना मंडावली क्षेत्र के कोटा वाली बिजनौर हरिद्वार उत्तराखंड बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। डीआईजी मुनिराज ने आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना मंडावली क्षेत्र की पुलिस चौकी मोटा महादेव का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए, उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा में कोई भूल चूक नहीं होनी चाहिए पुलिस सतर्कता से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे! वही डी आई जी मुनिराज द्वारा थाना कोतवाली देहात के नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का लोकार्पण भी किया गया! कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर डीआईजी मुनिराज मुरादाबाद ने थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया! उन्होंने ने थाना कार्यालय महिला हेल्पडेस्क सीसीटीएनएस कक्ष आदि को चेक किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए! इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार, एसपी सिटी प्रवीन रंजन, ग्रामीण एसपी राम अर्ज, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह, एसडीएम नजीबाबाद विजय वर्धन तोमर, एवं भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा!

जिला रिपोर्टर सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट!

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button