मिशन शक्ति अभियान के अंतिम दिन पर महिला चौपाल लगाकर जानकारी देते हुए पंम्प प्लेट बांटे गए

रिर्पोट – मंडल प्रभारी आशीष पचौरी
मिशन शक्ति अभियान के अंतिम दिन पर महिला चौपाल लगाकर जानकारी देते हुए पंम्प प्लेट बांटे गए
टूंडला
दिनांक 26 जून दिन सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतिम दिवस पर गुरु नानक इंटर कॉलेज टूंडला में महिला चौपाल लगाई गई। जिसमें लगभग 60-65 महिलाएं उपस्थित रही। जिनको महिला उपनिरीक्षक अलवीना पठान महिला चौकी प्रभारी टूण्डला द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए पंम्प प्लेट
बांटे गए और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 181, 102, 108 आदि हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जानकारी देकर बालिका सुरक्षा से संबंधित सेल्फ डिफेंस के संबंध में भी जानकारी दी गई। महिला व बालिकाओं को सोशल मीडिया को सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी के साथ प्रयोग करने के संबंध में बताया गया। महिला पुलिस को देखकर महिला चौपाल में मौजूद महिला तथा बालिकाओं के मन में पुलिस के प्रति प्रेम भाव बढ़ा तथा कई सारी बालिकाओं ने बताया कि हम भी आपकी तरह पुलिस बनना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। महिला चौपाल में मौजूद महिला तथा बालिकाओं ने बताया कि जो जानकारी आज हमें आपके द्वारा दी गई है इससे हम अनभिज्ञ थे। हमें इनकी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी। जानकारी पाकर महिलाओं तथा बच्चों ने बताया कि यह जानकारी केवल हम अपने तक ही सीमित नहीं रखेंगे बल्कि आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे और यह जानकारी आगे बढ़ाएंगे।


















