उत्तरप्रदेशफ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

नशा मुक्त भारत की पोस्टर प्रतियोगिता में हुमैरा प्रथम,वंशिका द्वितीय एवं कनक ने पाया तृतीय स्थान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिर्पोट मंडल प्रभारी आशीष पचौरी

नशा मुक्त भारत की पोस्टर प्रतियोगिता में हुमैरा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय एवं कनक ने पाया तृतीय स्थान

फिरोजाबाद
जिला प्रशासन फिरोजाबाद के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह के संयोजन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के समापन के अवसर पर एक जनपद स्तरीय पोस्टर प्रदर्शन का आयोजन राजकीय हाई स्कूल सिविल लाइन फिरोजाबाद में किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक एवं जागरूक पोस्टरों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना, अश्वनी कुमार एवं ओमवीर सिंह ने माँ सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उसके उपरांत सभी प्रतिभागियों के पोस्टरों का अवलोकन सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन श्रीमती सरिता सिंह एवं श्रीमती मोनिका सिंह द्वारा किया गया।
डॉ निशा अस्थाना ने नशा मुक्त भारत अभियान के विषय में विद्यार्थियों को समझाते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं होने वाली भयानक बीमारियों के विषय में बताया। उन्होंने इस नशे को भारत से जड़ से हटाने के लिए सभी को प्रेरित किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति पर जागरूक पोस्टर बनाकर समस्त देशवासियों को नशा छोड़ने के लिए संदेश प्रदान किया है। इस प्रतियोगिता में श्रीमती सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद की हुमैरा शहजादी ने प्रथम स्थान, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, फिरोजाबाद की वंशिका ने द्वितीय स्थान एवं ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल, शिकोहाबाद की कनक अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को डॉ निशा अस्थाना एवं अन्य सभी अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार जैन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम जैन, श्रुति शर्मा, रश्मि अग्रवाल, अवन्तिका शर्मा, अल्तिशा, ज्ञानेश चन्द्र त्रिपाठी, जाकिया सुल्ताना, हरी सिंह, धर्मराज यादव, अवधेश, गौरव कुमार, विष्णु शुक्ला, अनुराग कुमार आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button