पति-पत्नी मकान के दो अलग-अलग कमरों में मृत अवस्था में पड़े मिले

पति-पत्नी मकान के दो अलग-अलग कमरों में मृत अवस्था में पड़े मिले
फिरोजाबाद
तहसील शिकोहाबाद में दिनाँक 26 जून को समय करीब रात्रि 01.40 AM बजे मौहल्ला मेला वाला बाग में पति-पत्नी द्वारा सुसाइड़ किये जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि पति -पत्नी अपने मकान के दो अलग-अलग कमरों में मृत अवस्था में पड़े हुए हैं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मानना है कि युवक ने पहले पत्नी की हत्या की फिर उसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला विजेंद्र कॉलोनी के निवासी बीएसएफ में तैनात एसआई रंजीत सिंह के पुत्र दीपक (30) और पत्नी शशि यादव (26) परिवार के साथ रह रहे थे। दंपती के बीच आपस में अन मन रहती थी जिसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों के बीच बीते दिन रविवार को सुबह झगड़ा हो गया था। उस दिन परिवार जनों ने झगड़े को शांत करा दिया था। इसके बाद शाम को फिर से दोनों में झगड़ा हुआ तो छोटे भाई ने शांत करा दिया। देर रात डेढ़ बजे के कमरे से फायर की आवाज आई तो परिवार की नींद खुली।
परिवार ने जांच पड़ताल की। बाहर के कमरे में दीपक का शव खून से लथपथ पड़ा था। जबकि पत्नी शशि का शव अंदर कमरे में बेड पर था। उसकी हत्या गला दबा कर की गई थी। दोनों शवों को देख कर परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक दीपक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही पिता श्रीनगर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
रिर्पोट – मंडल प्रभारी आशीष पचौरी


















